IGNOU January 2023 Session: इग्नू ने फिर बढ़ाई नए सत्र की रजिस्ट्रेशन डेट, अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

IGNOU January 2023 Session: इग्नू ने फिर बढ़ाई नए सत्र की रजिस्ट्रेशन डेट, अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
X
IGNOU January 2023 Admission: इग्नू ने एक बार फिर से जनवरी सेशन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। अभ्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से फिर से अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर सकते हैं।

IGNOU January 2023 Session: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2023 सत्र के लिए नए प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की तारीखों को बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार लेट फाइन के साथ री-रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आपको बता दें कि इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को 20 फरवरी 2023 तक बढ़ा दिया गया। इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले कभी भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इसके लिए कैंडिडेट्स को IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट करना होगा।

मालूम हो कि पहले जनवरी सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2022 तक थी, जिसे 15 जनवरी तक बढ़ाया गया है, फिर 10 फरवरी, 2023 तक बढ़ाया गया है। यह तीसरी बार है जब फिर से रजिस्ट्रेशन की तारीख को बदलाव किए गए है।

IGNOU January 2023 Session: पंजीकरण कैसे करें

सत्र के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

Step 1: इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर जाएं।

Step 2: होम पेज पर उपलब्ध री-रजिस्ट्रेशन 2023 लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: आवेदन पत्र भरें और एक कोर्स का चयन करें।

Step 4: आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

Step 5: सबमिट पर क्लिक करें।

Step 6: कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इस बीच, इग्नू कैंपस प्लेसमेंट 15 फरवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा। प्लेसमेंट ड्राइव के लिए पंजीकरण उसी दिन सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच में किया जाएगा और प्री-प्लेसमेंट टॉक सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम स्थान- बाबा साहेब अम्बेडकर कन्वेंशन सेंटर, इग्नू मैदान गढ़ी परिसर।

Tags

Next Story