IGNOU July Admission 2023: इग्नू ने बढ़ाई री-रजिस्ट्रेशन और एडमिशन की लास्ट डेट, यहां देखें डिटेल्स

IGNOU July Admission 2023 Registration Last Date: इग्नू विश्वविद्यालय ने जुलाई 2023 के कोर्सेस की रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। इग्नू (IGNOU) ने जुलाई सत्र के न्यू एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन के फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ाकर 31 जुलाई, 2023 कर दी गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने अपने ऑफिशियल साइट के माध्यम से इस जानकारी को साझा किया।
आप इग्नू विश्वविद्यालय की साइट पर जाकर इस विषय की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो भी कैंडिडेट्स किसी कारण-वश इस आवेदन को भर पाने में विफल हो गए थे, वे अब इग्नू की ऑफिशियल साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ओपेन और डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
ऑफिशियल साइट की जानकारी
रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स इन दो साइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहली साइट ignouadmission.samarth.edu.in और दूसरी साइट ignouiop.samarth.edu.in।
इग्नू यूनिवर्सिटी ने ट्वीट कर बताया कि फ्रेश एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 जुलाई, 2023 कर दी गई है।
The last date for fresh admission/re-registration for the July 2023 session has been extended till 31st July 2023.
— IGNOU (@OfficialIGNOU) July 16, 2023
Admission Portals:
ODL Programs- https://t.co/7U6I9tD8AF
Online Mode Programs-https://t.co/CEsoSY4bua
Re-registration Portal:https://t.co/OQFGyt3yTy
जानें कैसे करें आवेदन फॉर्म अप्लाई
रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले इग्नू यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल साइट पर जाएं।
उसके बाद कैंडिडेट्स कोर्स के हिसाब से साइट को चुन सकते हैं।
न्यू एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
अब एप्लीकेशन फॉर्म एक स्टेप आगे बढ़ेगा।
इसके बाद जुलाई 2023 सेशन रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
फॉर्म में मांगी गई लॉगिन डिटेल्स को भरें।
उसके बाद फॉर्म की फीस सबमिट कर फॉर्म को अपलोड करें।
लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर उसकी फोटो कॉपी अपने पास रख लें।
Also Read: CG Family Court Mungeli में निकली कई पदों पर भर्ती, ऐसे करना होगा आवेदन
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS