IGNOU June TEE 2022: इग्नू जून टीईई की अस्थाई परीक्षा तिथियां हुई जारी, यहां से करें चेक

IGNOU June TEE 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2022 टर्म एंड परीक्षा (IGNOU June TEE 2022) के लिए अस्थायी तिथियां जारी की हैं। उसी के बारे में एक नोटिस इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर उपलब्ध है। जो उम्मीदवार इग्नू जून टीईई 2022 के लिए उपस्थित होंगे, उनसे अनुरोध है कि वे अस्थायी तिथियों को देखने के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अस्थायी तिथियों के अनुसार इग्नू जून 2022 टीईई 22 जुलाई से शुरू करेगा और 5 सितंबर 2022 को समाप्त होगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। सुबह की पाली (सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक) और शाम की पाली (दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक) होगी।
इग्नू जीन टीईई 2022 अस्थाई तिथियां चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
नोटिस में यह भी लिखा है कि यह एक संभावित डेट शीट है। जून 2022 टर्म एंड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने का पोर्टल नियत समय में खुल जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS