IGNOU TEE December 2021: असाइनमेंट जमा करने की तारीख फिर सेबढ़ी आगे, जानें डिटेल्स

IGNOU TEE December 2021: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने इग्नू टीईई दिसंबर 2021 (IGNOU TEE December 2021) के लिए असाइनमेंट जमा करने की तारीख बढ़ा दी है। असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 तक है। उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
प्रोजेक्ट/डिजर्टेशन/फील्डवर्क जर्नल/इंटर्नशिप जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दी गई है। छात्र असाइनमेंट और अन्य प्रतियां ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा कर सकते हैं। यह दूसरी बार है जब विश्वविद्यालय ने असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई है। पहले अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक थी जिसे 30 नवंबर, 2021 तक बढ़ा दिया गया था। हालांकि, विश्वविद्यालय ने असाइनमेंट जमा करने के विस्तार के कारण का खुलासा नहीं किया है।
इस बीच यूनिवर्सिटी ने इग्नू दिसंबर टीईई 2021 की अस्थायी डेट शीट जारी कर दी है। परीक्षा 20 जनवरी, 2022 से शुरू होगी और 22 फरवरी, 2022 को समाप्त होगी। दिसंबर 2021 की टर्म-एंड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने का पोर्टल नियत समय पर खोला जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS