IIM CAT Admit Card 2021: आईआईएम कैट एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, जानें डिटेल्स

IIM CAT Admit Card 2021: आईआईएम कैट एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, जानें डिटेल्स
X
IIM CAT Admit Card 2021: भारतीय प्रबंधन संस्थान द्वारा आज को आईआईएम कैट एडमिट कार्ड 2021 जारी किए जाएंगे।

IIM CAT Admit Card 2021: भारतीय प्रबंधन संस्थान द्वारा आज को आईआईएम कैट एडमिट कार्ड 2021 जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे, वे आईआईएम कैट की आधिकारिक साइट iimcat.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आज शाम 5 बजे जारी होगा और 28 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा।

परीक्षा 28 नवंबर 2021 को पूरे देश में तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। कैट का आयोजन लगभग 158 टेस्ट शहरों में फैले केंद्रों में किया जाएगा। कैट की वेबसाइट पर टेस्ट शहरों का उल्लेख किया जाएगा और परीक्षा केंद्र का नाम एडमिट कार्ड में दर्शाया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

आईआईएम कैट एडमिट कार्ड 2021: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1. आईआईएम कैट की आधिकारिक साइट iimcat.ac.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध आईआईएण कैट एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

कैट के रिजल्ट जनवरी 2022 के दूसरे सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है। कैट 2021 का स्कोर केवल 31 दिसंबर 2022 तक वैध है और तदनुसार वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Tags

Next Story