IIT JAM Result 2022: आईआईटी जैम रिजल्ट इस दिन होगा घोषित, जानें डिटेल्स

IIT JAM Result 2022: आईआईटी जैम रिजल्ट इस दिन होगा घोषित, जानें डिटेल्स
X
IIT JAM Result 2022: मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2022) सभी सात पेपरों के लिए 13 फरवरी 2022 को संपन्न हुई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr.ac.in पर घोषित होने की उम्मीद है।

IIT JAM Result 2022: मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2022) सभी सात पेपरों के लिए 13 फरवरी 2022 को संपन्न हुई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की ने सभी आवेदकों के लिए जैम परीक्षा आयोजित की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr.ac.in पर घोषित होने की उम्मीद है।

आईआईटी जैम परीक्षा 2022 की आंसर की इस सप्ताह या अगले सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। आईआईटी रुड़की की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा परिणाम से संबंधित अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर रखें।

आंसर की के साथ छात्र जैम 2022 रिस्पॉंस शीट और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आवेदक जो 2 वर्षीय एमएससी, एमएससी पीएचडी दोहरी डिग्री, संयुक्त एमएससी-पीएचडी प्रोग्राम और अन्य पोस्ट-बैचलर डिग्री प्रोग्राम आमतौर पर आईआईटी जैम परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं।

Tags

Next Story