कौशल विकास के लिए आईआईटी रोपड और पंजाब सरकार में हुआ समझौता

पंजाब सरकार ने अपने राज्य में उन्नत तकनीकी शिक्षण का विकास करने के लिए आईआईटी रोपड के साथ समझौता किया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड ने भी पंजाब सरकार से हुए कौशल विकास के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।
एमओयू तकनीकी शिक्षण संस्थान गुरूदासपुर और फिरोजपुर शिक्षण सस्थानों को अकादमिक संरक्षक बनने में मदद करेगा। आईआईटी रोपड राज्य के गुरू गोबिंद सिंह कौशल सस्थान जो चामकौर में स्थित है और पांच पाॅलिटेक्निक काॅलेजों और 10 आईटीआई काॅलेजों में कौशल विकास को लेकर काम करेगा। आईटीआई और पाॅलिटेक्निक काॅलेजों को विकसित किया जायेगा। और धीरे-धीरे इनका आधुनिकी करण किया जायेगा।
इन सस्थानों को एक माॅडल के रूप में प्रस्तुत किया जायेगा। आईआईटी रोपड के निदेशक एस के दास हैं। आईआईटी रोपड और राज्य के शिक्षण संस्थानों के बीच एक रक्षा समझौतों पर पहल की जायेगी। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार से बात करेंगे। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आईआईटी रोपड से सिचाई के छोटे उपकरण बनाने में राज्य की मदद करने की अपील की है। जिससे राज्य में पानी की बर्बादी को रोका जा सके। आईआईटी रोपड के निदेशक एस के दास ने इस कार्य में राज्य की मदद करने का विश्वास दिलाया है।
मुख्यमंत्री सिंह ने मुख्य सचिव विनी महाजन को निर्देश दिया है कि आईआईटी संस्थान की भूमि के मुद्दे को जल्दी से जल्दी हल किया जाना चाहिए। संस्थान भी उस परिसर का विकास करेगा और हरा-भरा रखेगा। आईआईटी निदेशक की अधीनता में एक समिति का गठन किया जायेगा। जो प्राईवेट संस्थानों की जाँच करेगी। इंजीनियरिंग काॅलेजों में सींटों का विस्तार इनकी देखरेख में किया जायेगा।
कौशल विकास में वृद्धि करने ले लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान अमृतसर ने भी राज्य का काफी सहयोग दिया है। निदेशक राममूर्ति नागराजन ने अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए छोटे-छोटे पाठ्यक्रमों का आयोजन करने का आश्वासन दिया है जिसमें सभी प्रकार के शुल्क होंगे।
.
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS