Indian Navy Civilian Entrance Test 2019: सिविलियन एंट्रेंस एग्जाम 2019 के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Indian Navy Civilian Entrance Test 2019:  सिविलियन एंट्रेंस एग्जाम 2019 के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड
X
Indian Navy Civilian Entrance Test 2019: भारतीय नौसेना द्वारा सिविलियन एंट्रेंस एग्जाम 2019 के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।

Indian Navy Civilian Entrance Test 2019: इंडियन नेवी (Indian Navy) द्वारा सिविलियन एंट्रेंस एग्जाम 2019 (Civilian Entrance Test 2019) के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड (Indian Navy Civilian Entrance Test 2019 Admit Card) जारी होने के बाद इंडियन नेवी (Indian Navy) की ऑफिशियल वेबसाइट indiannavy.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

इंडियन नेवी ने हालांकि अभी तक सिविलियन एंट्रेंस एग्जाम 2019 की तारीख की तारीख को लेकर कोई आफिशियली नोटिफिकेशन जीरी नहीं किया है। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा तारीख को घोषणा जल्दी की जाएगी।

आपको बता दें कि सिविलियन एंट्रेंस एग्जाम 2019 की तारीख की सूचना उम्‍मीदवारों के मोबाइल या उनके रिजस्टर्ड ई-मेल भेज दी जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट से समय समय पर चेक करते रहें।

इंडियन नेवी ने इस भर्ती के लिए 2 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया था जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2019 तक चली थी। इस भर्ती की पूरी प्रक्रिया के माध्यम से कुल 554 खाली पदों को भरा जाएगा।

इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस एग्जाम पैटर्न

सिविलियन एंट्रेंस एग्जाम 2019 लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न ऑब्‍जेक्‍ट‍िव टाइप होंगे। जिसमें रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्‍टीट्यूड, जनरल इंग्‍ल‍िश, जनरल इंटेलिजेंस और जनरल अवेयरनेस से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न समान अंक के होंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story