Indian Navy Tradesman Admit Card 2021: मुंबई क्षेत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक लिंक

Indian Navy Tradesman Admit Card 2021: भारतीय नौसेना ट्रेडसमैन एडमिट कार्ड 2021: भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मुंबई क्षेत्र के लिए भारतीय नौसेना ट्रेडसमैन परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी जारी कर दिए हैं।
जिन उम्मीदवारों ने मुंबई क्षेत्र से भारतीय नौसेना नागरिक प्रवेश परीक्षा (INCET) 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अपने हॉल टिकट joinindiannavy.gov.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। मुंबई, पुणे और नागपुर केंद्रों के लिए आईएनसीईटी 2021 (INCET 2021) परीक्षा 11 अप्रैल 2021 को आयोजित की जानी है।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण स्थगित किए गए मुंबई केंद्रों की परीक्षा अब मुंबई, पुणे और नागपुर में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीच दी गई डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपना आसान चरणों पर से डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय नौसेना ट्रेडसमैन एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
भारतीय नौसेना ट्रेडसमैन एडमिट कार्ड 2021: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट Joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध Join Navy सेक्शन पर जाकर Ways to join >> Civilians >> Tradesman Mate पर क्लिक करें।
चरण 3: आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, उसमे Admit Card - Examination City लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लॉगिन करें।
चरण 5. आपका भारतीय नौसेना ट्रेडमैन एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
चरण 6. एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS