IPS Ravi Sinha: दिल्ली से पढ़ाई, 1988 में UPSC परीक्षा पास, जानें कौन हैं नए रॉ प्रमुख

IPS Ravi Sinha: केंद्र सरकार ने सीनियर आईपीएस ऑफिसर रवि सिन्हा को खुफिया एजेंसी RAW का नया चीफ नियुक्त कर दिया है। फिलहाल वह कैबिनेट सचिवालय के विशेष सचिव के रैंक पर तैनात हैं। रवि सिन्हा 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। बता दें कि सिन्हा पंजाब कैडर के 1984 बैच के IPS अधिकारी सामंत कुमार गोयल का स्थान लेंगे। सामंत 30 जून को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। नए रॉ चीफ के तौर पर सिन्हा का कार्यकाल दो साल का होगा। आईपीएस ऑफिसर रवि सिन्हा को 'ऑपरेशन मैन' के नाम से भी जाना जाता है। चलिए अब जानते हैं रवि सिन्हा की पढ़ाई से लेकर उनके UPSC क्लियर करके आईपीएस बनने तक के सफर के बारे में...
दिल्ली के कॉलेज से की पढ़ाई
रवि सिन्हा बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अपनी पढ़ाई की है। इसके बाद साल 1988 में उन्होंने यूपीएससी का एग्जाम क्लियर किया। एग्जाम पास करने के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के अधिकारी के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की। फिर साल 2000 में अलग राज्य बनने पर छत्तीसगढ़ कैडरदिया गया। सिन्हा खुफिया तरीके से काम करने के लिए काफी मशहूर हैं। फिलहाल वो रॉ में ऑपरेशनल ब्रांच का नेतृत्व कर रहे हैं।
Also Read: PSSSB Clerk Admit Card 2023: जारी हुआ एडमिट कार्ड, इन आसान तरीकों से करें डाउनलोड
पड़ोसी देशों के विशेषज्ञ
रवि सिन्हा को पड़ोसी देशों के मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर के अलावा कई बड़े पैमाने पर काम किया है। सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी देकर साबित कर दिया कि वो खुफिया जानकारी जुटाने में कितने माहिर हैं। पद संभालने के बाद सिन्हा को पाकिस्तान के मामलों पर भी कमांड करने की जिम्मेदारी मिलेगी। इससे पहले सामंत गोयल ने पाकिस्तान के बालाकोट में फरवरी 2019 के सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बनाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS