JAC Admit Card 2020: झारखंड जेएसी 10वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

JAC 10th Admit Card 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड आज यानि 24 जनवरी को जारी कर दिए हैं। जेएसी 10वीं एडमिट कार्ड 2020 ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jac.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जेएसी 10वीं की परीक्षाएं 8 मार्च 2020 से शुरू होंगी और ये परीक्षाएं 27 मार्च 2020 को समाप्त होगी। जेएसी 10वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत पडे़गी।
जेएसी 10 वीं एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
जेएसी 10 वीं एडमिट कार्ड 2020 (JAC 10th Admit Card 2020) : ऐसे डाउनलोड करें।
चरण 1. झारखंड शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
चरण 2. वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे secondary exam 2020 admit card लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लिंक पर क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा उसमें School Login पर क्लिक करें।
चरण 4. इसके बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर समबिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएंगे। उम्मीदवार को महुर और हस्ताक्षर करके एडमिट कार्ड दें।
एडमिट कार्ड अब स्कूल के लॉगिन के लिए उपलब्ध हैं। सभी स्कूल प्रिंसिपलों को बोर्ड द्वारा निर्देशित किया जाता है कि डाउनलोड होने के तुरंत बाद छात्रों को एडमिट कार्ड जारी कर दें। एडमिट कार्ड जारी करने के लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। एक बार बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाने के बाद उन्हें छात्रों तक पहुंचाना होगा। यह स्कूलों की जिम्मेदारी होगी कि छात्र उनके साथ एडमिट कार्ड रखें।
कक्षा 10 वीं की परीक्षाएं सुबह की पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12 वीं की पाली शाम को 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। भारत में बड़ी परीक्षाओं में से एक होने के कारण उम्मीदवार बोर्ड के लिए कमर कस रहे हैं। पिछले साल जेएसी के लिए 10 वीं पास प्रतिशत 70.77% था। इस बार भी उज्ज्वल परिणाम की उम्मीद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS