JAC 12th Admit Card 2022: झारखंड कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

JAC 12th Admit Card 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 1 मार्च 2022 को कक्षा 12 की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपनी आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेएसी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इस साल जेएसी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 8 लाख छात्र शामिल होंगे।
जेएसी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड 2022: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर 'इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड 2022' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: स्कूल लॉगिन पर क्लिक करें।
चरण 4: क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 5: सबमिट पर क्लिक करें। एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
चरण 6: इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
झारखंड बोर्ड की दोनों परीक्षाओं की परीक्षा 24 मार्च से कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए शुरू होगी। कक्षा 10 के छात्र पहली पाली में और कक्षा 12 के छात्र दूसरी पाली में परीक्षा देंगे। कक्षा 10 के उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS