JAM Admit Card 2021: जैम परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

JAM Admit Card 2021: भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार यानि 11 जनवरी 2021 को मास्टर्स या जैएम 2021 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों ने जैम 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अपने हॉल टिकट joaps.iisc.ac.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध एक बयान में लिखा है कि जैम 2021 के एडमिट कार्ड 11 जनवरी 2021 से जोप्स पोर्टल से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। संस्थान 14 फरवरी 2021 को जैम 2021 परीक्षा आयोजित करेगा।
जैम एडमिट कार्ड 2021: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट joaps.iisc.ac.in पर जाना होगा।
चरण 2. होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड के बारे में बताने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा
चरण 4. इसके बाद उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
चरण 5. जैम एडमिट कार्ड 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
चरण 6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS