JAM Answer Key 2021: ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट आंसर की हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड

JAM Answer Key 2021: ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट आंसर की हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड
X
JAM Answer Key 2021: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) बेंगलुरु ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2021 की आंसर की जारी कर दी है।

JAM Answer Key 2021: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) बेंगलुरु ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2021 की आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार जैम 2021 की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट jam.iisc.ac.in आंसर कीऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मी 500 प्रति प्रश्न के शुल्क का भुगतान करके 1 से 3 मार्च 2021 अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। चुनौती में उल्लिखित प्रश्न संख्या और उत्तर इस वेबपेज पर पोस्ट किए गए प्रश्न पत्र के अनुसार होना चाहिए

आंसर की को चुनौती देने वाले उम्मीदवारों को प्रश्न का विस्तृत उत्तर भी देना होगा। 500 का शुल्क तभी वापस किया जाएगा जब कोई चुनौती वैध पाई जाएगी। फाइनल आंसर की मार्च 2021 के तीसरे सप्ताह में इस वेबपेज पर उपलब्ध होगी

जैम आंसर की 2021 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

जैम आंसर की 2021: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट jam.iisc.ac.in पर जाएं

चरण 2. होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जो JAM 2021 Question Papers and Answer Keys are now available' बारे में बताता है।

चरण 3. स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा

चरण 4. विशिष्ट विषय पर क्लिक करें

चरण 5. पीडीएफ प्रारूप में चयनित विषय के लिए जैम आंसर की 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी

आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

Tags

Next Story