JEE Advanced 2019: जेईई एडवांस 2019 परीक्षा का रिजल्ट 14 जून को होगा जारी, जानें कटऑफ

JEE Advanced 2019: जेईई एडवांस 2019 का रिजल्ट (JEE Advanced Result 2019) 14 जून 2019 को जारी किया जाएगा। इस बार जेईई एडवांस का कटऑफ (JEE Advanced 2019 Cut Off) कम रह सकती है। रिजल्ट (JEE Advanced 2019 Result) जारी होने के बाद छात्र जेईई एडवांस की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना जेईई एडवांस रिजल्ट (JEE Advanced Result) चेक कर सकते हैं।
जेईई एडवांस 2019 परीक्षा का आयोजन 27 मई 2019 को दो शिफ्टों में किया गया है। इस परीक्षा में फिजिक्स और गणित के सवाल कठिन थे, वहीं केमिस्ट्री के सवाल उम्मीद से भी सरल थे।
जेईई एडवांस 2019 शामिल होने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट की जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। जेईई एडवांस उम्मीदवारों की कॉपी एक जून को और आंसर की चार जून को जेईई एडवांस की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। चार जून की सुबह 10 बजे से पांच जून की शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
इस बार जेईई एडवांस 2019 में कुल 370 अंक के सवाल पूछे गए। इसमें न्यूनतम कटऑफ 90 से 100 बीच रहने की संभावना है। जरनल छात्रों के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक लाना है। गणितज्ञ प्रो. केसी सिन्हा ने बताया कि जेईई एडवांस में इस बार सवाल थोड़े कठिन आए और पहले की तुलना में सीट भी ज्यादा हैं। इस कारण कटऑफ कम रहने की संभावना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS