JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस परीक्षा के प्रश्न पत्र हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस परीक्षा के प्रश्न पत्र हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड
X
JEE Advanced 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2022 के प्रश्न पत्र जारी किए हैं।

JEE Advanced 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2022 के प्रश्न पत्र जारी किए हैं। प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को हुई थी और पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के प्रश्न पत्र अब ऑफिशियल वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ उपलब्ध हैं। इसके बाद संस्थान 1 सितंबर को उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं की प्रतियां प्रकाशित करेगा।

जेईई एडवांस 2022 प्रोविजनल आंसर की 3 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां उठाने की खिड़की 3-4 सितंबर है। फाइनल आंसर की और रिजल्ट 11 सितंबर को सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर जेईई एडवांस प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई एडवांस्ड 2022 पेपर 1 डायरेक्ट लिंक

जेईई एडवांस 2022 पेपर 2 डायरेक्ट लिंक

जेईई एडवांस 2022: ऐसे करें प्रश्च पत्र डाउनलोड

चरण 1. जेईई एडवांस की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर क्वेश्चन पेपर लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. पीडीएफ फाइलों को डाउनलोड करें।

Tags

Next Story