JEE Main Admit Card 2022: जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड कब होंगे जारी, जानिए डिटेल्स

JEE Main Admit Card 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2022) के लिए एडमिट कार्ड अगले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। जिन आवेदकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। हालाँकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जेईई मेन सेशन -1 का आयोजन 20 से 29 जून तक होना है।
एक बार जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड के अलावा, एनटीए स्व-घोषणा पत्र भी जारी करेगा जहां उम्मीदवारों को अपने हालिया यात्रा हिस्ट्री और स्वास्थ्य की स्थिति का उल्लेख करना होगा।
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
चरण 2. डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
चरण 3. लॉग-इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करें- आवेदन संख्या, लॉगिन क्रेडेंशियल, पासवर्ड
चरण 4. जेईई मेन 2022 हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा
चरण 5. डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
पेपर पैटर्न
पेपर 1 में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे और इसमें एक वस्तुनिष्ठ प्रकार - बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। पेपर 2ए- बीआर्क में मैथ्स और एप्टीट्यूड टेस्ट से बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। भाग- III ड्राइंग टेस्ट ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा जिसे ए4 साइज की ड्राइंग शीट पर करने का प्रयास किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS