JEE Main Result April 2019: जेईई मेन अप्रैल परीक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी, जानें पूरी डिटेल्स

JEE Main Result April 2019: जेईई मेन अप्रैल परीक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी, जानें पूरी डिटेल्स
X
JEE Main April 2019 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईई मेन अप्रैल 2019 रिजल्ट (JEE Main April 2019 Result) 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

JEE Main April 2019 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईई मेन अप्रैल 2019 रिजल्ट (JEE Main April 2019 Result) 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। जेईई मेन पेपर 1 का रिजल्ट (JEE Main Paper 1 Result 2019) 30 अप्रैल 2019 को घोषित किया जाएगा और वहीं जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट (JEE Main Paper 2 Result 2019) 15 मई को घोषित किया जाएगा।

जेईई मेन अप्रैल रिजल्ट 2019 जेईई मेन (JEE Main) की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद जेईई मेन अप्रैल 2019 परीक्षा (JEE Main April Exam 2019) में शामिल होने वाले छात्र जेईई मेन (JEE Main) की ऑफिशयल वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।


जेईई मेन 2019 परीक्षा (JEE Main 2019 Exam) 7 अप्रैल से 20 अप्रैल 2019 तक एनटीए द्वारा दो शिफ्टों में आयोजित कराई गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चली थी और वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक तक चली थी।

आपको बता दें कि बीई और बीटेक (B.E./B.Tech.) के लिए जेईई पेपर 1 (JEE Main Paper 1) का आयोजन किया जाता है। यह पेपर कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) आयोजित हूई थी। के लिए आयोजित किया गया था। इसमें गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान से संबंधित सवाल पूछे गए थे। जेईई पेपर 2 (JEE Main Paper 2) (B. Arch/ B. Planning) के लिए होता है इसमें गणित, ड्राइंग और एप्टीट्यूड टेस्ट से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।


बता दें कि जेईई मेन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को NITs, IIITs, CFTIs, SFIs और राज्य के प्रमुख इंजिनियरिंग कॉलेज में दाखिला मिलेगा। इन संस्थानों के टेक्निकल कोर्सेस में प्रवेश ऑल इंडिया रैंकिंग के आधार पर मिलता है। जेईई मेन का रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट पर तैयार किया जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story