JEE Main April Result 2019: जेईई मेन अप्रैल परीक्षा में शुभन श्रीवास्तव बने ऑल इंडिया, इन छात्रों ने हासिल की 100 पर्सेटाइल

JEE Main April Result 2019: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन अप्रैल 2019 परीक्षा (JEE Main April 2019) का रिजल्ट (JEE Main April 2019 Result) शनिवार को 29 अप्रैल को जारी कर दिया है। इस बार जेईई मेन रिजल्ट (JEE Main Result) में शुभन श्रीवास्तव ऑल इंडिया टॉप किया है। जेईई मेन अप्रैल 2019 परीक्षा में कट-ऑफ (JEE Main April 2019 Cut Off) 89.75 पर्सेंटाइल रहा है। जो छात्र जेईई मेन अप्रैल 2019 परीक्षा (JEE Main April 2019) में उपस्थित हुए है वे छात्र जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nic.in और results.nic.in पर जाकर जेईई मेन रिजल्ट 2019 देख सकते हैं।
इस साल जेईई मेन अप्रैल परीक्षा में दिल्ली के शुभन श्रीवास्तव ने 100 पर्सेटाइल प्राप्त कर ऑल इंडिया में पहली रैंक हासिल की है। वहीं कर्नाटक के केविन मार्टिन दूसरी रैंक और मध्यप्रदेश के धुव्र अरोड़ा ने तीसरी रैंक हासिल की है। एनटीए ने जेईई मेन पेपर- 1 और पेपर- 2 की फाइनल आंसर की भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। जईई मेन अप्रैल 2019 परीक्षा में सफल होने वाले 2.45 लाख छात्रों को जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
आपको बता दें कि जेईई मेन अप्रैल 2019 परीक्षा का आयोजन 7, 8 , 9 , 10 और 12 अप्रैल को देशभर के विभिन्न शहरों में किया गया था। यह परीक्षा 2 शिफ्टों में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे आयोजित हुई थी।
इस साल जेईई मेन पेपर 1और जेईई मेन पेपर 2 में 24 छात्रों ने 100 पर्सेटाइल प्राप्त किया है। जिनमें से जेईई मेन पेपर 1 में 15 छात्रों ने 100 पर्सेटाइल प्राप्त किया है और वहीं जेईई मेन पेपर 2 में 9 छात्रों ने 100 पर्सेटाइल प्राप्त किया है। इस बार पंजाब के जयेश सिंगला, हरियाणा के धुव्र मरवाह व जितेंद्र कुमार यादव, उत्तर प्रदेश के नमन गुप्ता व हिमांशु गौरव सिंह को 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है।
आपको बता दें कि जेईई मेन अप्रैल 2019 परीक्षा में हिमाचल प्रदेश के आकाश सोलंकी, जम्मू कश्मीर के अमन यादव, हरियाणा के द्रव्याह मरवाह, चंडीगढ़ के दिशांक जिंदल, पंजाब के जयेश सिंगला, उत्तराखंड के प्रतीक टिंबरवाल, उत्तर प्रदेश के हिमांशु गौरव सिंह स्टेट टॉप किया है
जेईई मेन अप्रैल 2019 कट ऑफ (JEE Main April 2019 Cut Off) श्रेणी के अनुसार
श्रेणी कट ऑफ
सामान्य वर्ग के लिए - 89.75 पर्सेंटाइल
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए - 78.21 पर्सेंटाइल
ओबीसी के लिए- 74.31 पर्सेंटाइल
एससी के लिए- 54.01 पर्सेंटाइल
एसटी के लिए - 44.33 पर्सेंटाइल
दिव्यांग के लिए- 0.113 पर्सेंटाइल
जेईई मेन अप्रैल 2019 परीक्षा में 100 पर्सेटाइल प्राप्त करने वाले छात्रों की लिस्ट
शुभन श्रीवास्तव
निशांत अभांगी
कोडा रेणु
अभय प्रताप सिंह
प्रखर जगवानी
द्रव्या महरावा
राहुल गुप्ता
केवी विक्रम
कोउत्सव सेन वेस्ट
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS