JEE Main Result 2021: जेईई मेन मार्च परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक

JEE Main Result 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार को मार्च सत्र के लिए जेईई मेन रिजल्ट 2021 घोषित किया है। मार्च परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एनटीई जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
जेईई मेन मार्च 2021 परीक्षा के लिए लगभग 6.21 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा 16 मार्च से 18 मार्च 2021 तक देश भर के 792 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। फाइनल आंसर की एजेंसी द्वारा पहले ही जारी कर दी गई है और आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके परिणाम की जांच कर सकते हैं।
जेईई मेन मार्च रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
जेईई मेन मार्च रिजल्ट 2021: ऐसे करें चेक
चरण 1. NTA JEE की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण होम पेज पर उपलब्ध JEE Main Result 2021 for March session लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज कर समबिट करें।
चरण 4. आपका जेईई मेन मार्च रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. रिजल्ट का डाउनलोड कर लें और आगे के लिए प्रिंट निकाल लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS