JEE Main Results 2021: जेईई मेन फरवरी का रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

JEE Main Results 2021:  जेईई मेन फरवरी का रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक
X
JEE Main Results 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार, 7 मार्च, 2021 को जेईई मेन 2021 फरवरी सत्र परीक्षा के परिणामों की घोषणा करेगा।

JEE Main Results 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 7 मार्च, 2021 को जेईई मेन 2021 फरवरी सत्र परीक्षा के परिणामों की घोषणा करेगा। जेईई मेन रिजल्ट 2021 घोषित होने के बाद उम्मीदवार जो जेईई मुख्य 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट एनटीए जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देशभर में फैले विभिन्न केंद्रों पर 23 फरवरी से 26 फरवरी, 2021 तक जेईई मेन 2021 फरवरी सत्र की परीक्षा आयोजित की थी।

जेईई मेन रिजल्ट 2021: ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं

चरण 2. होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करना होगा "JEE Mains 2021 February results" के बारे में बताएगा।

चरण 3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा

चरण 4. इसके बाद उम्मीदवार का अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड (जन्मतिथि) और अन्य डिटेल्स डालकर लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।

चरण 5. स्क्रीन पर जेईई मेन्स रिजल्ट 2021 दिख जाएगा।

चरण 5. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट लें।

Tags

Next Story