JEE Main 2022 Session 2: जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड आज हो सकते हैं जारी, ऐसें कर पाएंगे डाउनलोड

JEE Main 2022 Session 2 Admit Card: जेईई मेन परीक्षा 2022 के स्टू़डेंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए आज जेईई मेंस परीक्षा 2022 सेक्शन 2 के एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हो रहे स्टू़डेंस जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जेईई मेंस सेक्शन 2 की परीक्षा 21 जुलाई से 30 जुलाई के बीच में चलेगी। एनटीए के पिछले ट्रेंडस को देखने पर पता चलता है कि जेईई मेंस सेक्शन 2 की परीक्षा शुरु होने से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाते है। स्टूडेंस की सुविधा के लिए एनटीए कुछ दिन पहले ही एडमि़ट कार्ड और परीक्षा केंद्रों की जानकारी जारी कर देता है।
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
चरण 1. सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होमवेब पेज पर "जेईई मेन 2022 सत्र 2 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अब लॉग इन पर आवेदन संख्या पासवर्ड डालें।
चरण 4. अब जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5. अब डाउनलोड करें और जेईई मेन सेशन 2 के एडमिट कार्ड 2022 का प्रिंट आउट लें।
एडमिट कार्ड जारी करने से पहले परीक्षा के शहरों की सूची जारी की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा का केंद्र, समय, परीक्षा की डेट संबंधित जानकारी दी जाएगी। जेईई मेंस सेक्शन 2 की परीक्षा में शामिल होने के लिेए सभी स्टूडेंस को एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले जाना अनिवार्य है। एनटीए ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि एडमिट कार्ड नही लाने वाले स्टूडेंस को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS