JEECUP Counselling 2023: एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक

JEECUP Counselling 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने फार्मेसी डिप्लोमा एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रोग्राम जारी कर दिया है। काउंसलिंग शेड्यूल UPJEE की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी किया गया है। च्वाइस फिलिंग 25 सितंबर 2023 से शुरू होकर 27 सितंबर 2023 तक चलेगा। यहीं, सीट आवंटन का रिजल्ट 28 सितंबर 2023 को जारी किए जाएंगे।
काउंसलिंग शेड्यूल
जारी किए गए काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार 29 सितंबर 2023 से 1 अक्टूबर 2023 तक सभी उम्मीदवार ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट विकल्प चुन सकते हैं। जिला केंद्रों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 29 सितंबर 2023 से 1 अक्टूबर 2023 तक होगा। फीस 29 सितंबर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक उम्मीदवार ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया 5 राउंड में होगी और 31 अक्टूबर 2023 को समाप्त हो जाएगी। वहीं, दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया 2 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी।
कैसे करें च्वाइस फिलिंग
-सबसे पहले UPJEE की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
-डिप्लोमा इन फार्मेसी लिंक पर क्लिक करें और विकल्प चुनें।
-रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगे गए डिटेल्स को दर्ज कर लाॅग इन करें।
-सबमिट बटन पर क्लिक करके पेज को सबमिट करें।
सभी उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 12 अक्टूबर 2023 को तीसरे दौर के लिए सीट आवंटन सूची घोषित होने के बाद, उम्मीदवारी को फ्रीज माना जाएगा और उन्हें सीट अस्वीकार करने का विकल्प नहीं मिलेगा, उन्हें 15 अक्टूबर 2023 तक सीधे फीस जमा करना होगा। इसके अलावा, चौथे और पांचवें राउंड अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए भी खोला जाएगा।
आपको बता दें कि पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2023 से 1 अगस्त 2023 तक राज्य भर में विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 मार्च 2023 से शुरू होकर 1 मई 2023 तक चली थी। यह परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित किया गया था। काउंसलिंग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPJEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी चेक कर सकते हैं। साथ ही जारी काउंसलिंग शेड्यूल को भी देख सकते हैं।
Also Read: CAT 2023: कैट 2023 के रजिस्ट्रेशन में उम्मीदवारों ने तोड़ा रिकाॅर्ड, तीन लाख से ज्यादा ने किए आवेदन
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS