JEECUP Counselling 2023: जेईईसीयूपी 2023 पॉलिटेक्निक के विशेष दौर का काउंसलिंग शुरू, यहां जाने डिटेल्स...

JEECUP Counselling 2023: जेईईसीयूपी 2023 पॉलिटेक्निक के विशेष दौर का काउंसलिंग शुरू, यहां जाने डिटेल्स...
X
JEECUP Counselling 2023: यूपी में पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए विशेष काउंसलिंग राउंड का आयोजन 11 सितंबर 2023 से किया जाएगा। यहां जानें शेड्यूल और कैसे चेक करें रिजल्ट।

JEECUP Counselling 2023: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद यानी जेईईसीयूपी ने पॉलिटेक्निक उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एक विशेष काउंसलिंग राउंड शेड्यूल जारी किया है। यह 11 सितंबर 2023 से शुरू होकर, 12 सितंबर 2023 तक चलने वाला, विशेष दौर की चॉइस-फिलिंग विंडो है।

जो उम्मीदवार JEECUP 2023 मुख्य काउंसलिंग के पिछले राउंड में भाग नहीं ले सके थे या जो उस राउंड के दौरान सीट स्वीकृति फीस का भुगतान करने में असफल रहे, उन्हें इस विशेष काउंसलिंग सत्र के माध्यम से पंजीकरण करने की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवार JEECUP 2023 विशेष दौर का विवरण और कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जा कर देख सकते हैं।

फार्मेसी कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी विशेष दौर की काउंसलिंग के पात्र नहीं हैं। जिन उम्मीदवारों को JEECUP 2023 काउंसलिंग के विशेष दौर की सीट मिली है, उन्हें नामांकन और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए नॉमिनेटेड कॉलेजों में जाना होगा।

काउंसलिंग की विशेष दौर की अनुसूची

1. उम्मीदवारों द्वारा विकल्प भरना- 11 सितंबर से 12 सितंबर

2. सीट आवंटन - 13 सितंबर (दोपहर 2 बजे तक)

3. जिला सहायता केंद्र पर डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन- 13 सितंबर (दोपहर 2 बजे से)

4. फीस जमा-13 सितंबर से 15 सितंबर (रात 12 बजे तक)

रिजल्ट कैसे चेक करें

1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

2: वेबपेज पर, JEECUP 2023 विशेष दौर सीट आवंटन परिणाम के लिए लिंक पर जाएं।

3: अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

4: यूपी पॉलिटेक्निक के लिए JEECUP 2023 विशेष दौर के रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।

5: भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आपने पास निकलकर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें- G20 Summit 2023: भारत और अमेरिका शिक्षा के क्षेत्र में देंगे एक-दूसरे का साथ, खुलेंगे नए इंस्टीट्यूट

Tags

Next Story