JKCET 2019 Answer Key हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JKCET 2019 Answer Key हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड
X
JKCET 2019 Answer Key : जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) ने जेके सेट 2019 परीक्षा की आंसर की JKCET 2019 Answer Key जारी कर दी है।

JKCET 2019 Answer Key : जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) ने जेके सेट 2019 परीक्षा की आंसर की JKCET 2019 Answer Key जारी कर दी है। JKCET 2019 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार (JKBOPEE) ऑफिशयल वेबसाइट jkbopee.gov.in पर जाकर JKCET Answer Key 2019 चेक कर सकते हैं।

JKCET Exam 2019 28 अप्रैल 2019 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। जेकेबीओपीईई ने JKCET 2019 परीक्षा के चारों सेटों की आंसर की जारी की है। यह आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है।

JKCET 2019 Answer Key के उत्तर पर किसी उम्मीदवार को कोई आपत्ति है तो वह उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। उम्मीवार को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 1000 रुपए फीस का भुगतान करना होगा। अगर इस आंसर की में कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो फिर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।


JKCET 2019 Answer Key ऐसे करें चेक

सबसे पहले JKBOPEE की ऑफिशियल वेबसाइट jkbopee.gov.in पर जाएं।

इसके बाद Answer Key of CET 2019 लिंक पर क्लिक करें।

फिर स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ खुल जाएगी, उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।


आपको बता दें कि JKCET 2019 परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी 2019 से लेकर 27 मार्च 2019 तक चली थी और ऐप्लिकेशन फीस जमा करने की प्रक्रिया 27 मार्च 2019 तक चली थी। जिसके ऐडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2019 को जारी किए गए थे। JKCET 2019 परीक्षा का रिजल्ट 22 मई 2019 को जारी होने संभावना है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story