JNU Admission 2022: इस तारीख को जारी होगी! जेएनयू एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट, 7 नवंबर से शुरू हो जाएगी कक्षाएं

JNU Admission 2022: यूजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी अक्टूबर में अपनी पहली मेरिट लिस्ट जारी करने वाली है। JNU द्वारा अगले महीने 17 अक्टूबर 2022 तक होने वाली अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट - jnu.ac.in और jnuee.jnu.ac.in पर रिलीज की जाएगी। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस यूजी पाठ्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर नजर बनाए रखें। मेरिट लिस्ट रिलीज होने के बाद आप शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
जेएनयू ने यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले से ही उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि वे विश्वविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए आवेदन कर सकें। छात्र-छात्राएं इस बात का ध्यान रखें कि, जेएनयू में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर, 2022 है। इसके बाद कोई भी उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकता है।
JNU Admission 2022: इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
- JNU यूजी प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 27 सितंबर, 2022 से हो चुकी है
- JNU यूजी प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2022 रात 11:50 बजे तक है
- JNU यूजी प्रोग्राम की पहली मेरिट लिस्ट-17 अक्टूबर, 2022 को आएगी
- JNU यूजी प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए भुगतान शुल्क को 17 से 29 अक्टूबर, 2022 के बीच में भर सकते है
- JNU यूजी प्रोग्राम की दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्टूबर 2022 तक आने की संभावना है
- वहीं JNU यूजी प्रोग्राम की तीसरी मेरिट लिस्ट 27 अक्टूबर 2022 तक आ सकती है
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार, पहले चरण की मेरिट लिस्ट के बाद उम्मीदवार 29 अक्टूबर, 2022 तक प्री एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान कर सकते हैं। वहीं 7 नवंबर से जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में यूजी की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। यूजी में एडमिशन लेने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2022 है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS