JNUEE Answer Key 2021: एनटीए ने जारी की जेएनयूईई आंसर की, यहां से करें डाउनलोड

JNUEE answer Key 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेएनयूईई 2021 परीक्षा की आंसर की अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार जेएनयूईई आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और इसे 12 अक्टूबर शाम 7 बजे तक ऑनलाइन चुनौती दे सकते हैं।
जेएनयूईई आंसर की 2021 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
जेएनयूईई आंसर की 2021: ऐसे डाउनलोड करें
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. आंसर की डाउनलोड करें।
आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवार को 200 रुपए प्रति प्रश्न के शुल्क का भुगतान करना होगा। जेएनयूईई उत्तर कुंजी चुनौती विंडो 12 अक्टूबर, शाम 7 बजे बंद हो जाती है।
एनटीए ने कहा है कि उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों को विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा सत्यापित किया जाएगा। यदि सही पाया जाता है, तो आंसर की को तदनुसार संशोधित किया जाएगा। संशोधित फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS