JNVST 2021: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा फिर से हुई स्थगित, जानें डिटेल्स

JNVST 2021: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जेएनवीएसटी 2021 (JNVST 2021) को फिर से स्थगित कर दिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 जो 19 जून, 2021 को आयोजित होने वाली थी, को स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक सूचना नवोदय विद्यालय की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर देख सकते हैं।
मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की नई तारीख की सूचना परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले उम्मीदवारों को दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2021 जवाहर नवोदय विद्यालयों में छात्रों के प्रवेश के लिए सत्र 2021-22 के लिए कक्षा VI में प्रवेश के लिए जो मिजोरम, नागालैंड और मेघालय राज्यों में 19 जून 2021को निर्धारित है। प्रशासनिक कारणों से स्थगित पुनर्निर्धारित तिथि को चयन परीक्षा की तिथि से कम से कम 15 दिन पहले अधिसूचित किया जाएगा।
इससे पहले परीक्षा 16 मई, 2021 को आयोजित होने वाली थी, मिजोरम, नागालैंड और मेघालय को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया था।
कक्षा 6 के लिए जेएनवीएसटी 2021 अंग्रेजी, हिंदी और प्रत्येक राज्य की क्षेत्रीय भाषा में आयोजित किया जाता है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होती है और इसमें तीन खंड होते हैं- मानसिक क्षमता, अंकगणितीय परीक्षण और भाषा परीक्षण। प्रश्न पत्र में कुल 100 अंकों के 80 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS