JPSC Admit Card 2021: झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JPSC Admit Card 2021: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने उन सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन्होंने राज्य संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। वे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jpsc.gov.in/ से जेपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जेपीएससी परीक्षा 19 सितंबर को होनी है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2021 को फरवरी में अधिसूचित किया गया था। जेपीएससी इस परीक्षा के माध्यम से कुल 245 रिक्तियों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों का चयन और सिफारिश करेगा।
जेपीएससी एडमिट कार्ड 2021: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2. पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
चरण 3. जन्म की तारीख़ दर्ज करे।
चरण 4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
चरण 5. इसका प्रिंटआउट लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS