JSSC Excise Constable Admit Card 2019 : एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, jssc.nic.in से करें डाउनलोड

JSSC Excise Constable Admit Card 2019 : एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, jssc.nic.in से करें डाउनलोड
X
JSSC Excise Constable Admit Card 2019 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर कर दिए हैं।

JSSC Excise Constable Admit Card 2019 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड (JSSC Excise Constable Admit Card) जारी कर कर दिए हैं। जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2019 (JSSC Excise Constable Admit Card 2019) आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.jssc.nic.in पर अपलोड किए गए हैं। इस भर्ती में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जेएसएससी (JSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर अपना जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड (JSSC Excise Constable Admit Card Download) कर सकते हैं।

जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2018 (JSSC Excise Constable Recruitment 2018) की परीक्षा 4 अगस्त 2019 को झारखंड में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र और परीक्षा का समय अंकित होगा।


जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2018 के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 17 जून 2019 से शुरू हुई थी और 21 जून 2019 तक चली थी। इस भर्ती के माध्यम से एक्साइज कांस्टेबल के कुल 518 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।


जेएसएससी एक्साइज कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2019 (JSSC Excise Constable Admit Card 2019) डाउनलोड करने की प्रक्रिया

सबसे पहले उम्मीदवार जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2019 के लिंक पर क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा, उसमें उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और डीओबी डालकर समिबट करेंगे, इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story