JSSC Lady Supervisor Recruitment 2023: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन 400 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

JSSC Lady Supervisor Recruitment 2023: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन 400 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
X
JSSC Lady Supervisor Recruitment 2023: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने महिला सुपरवाइजर पद के 400 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन कर सकेंगे। जानें फॉर्म की अंतिम तिथि और अन्य डिटेल्स...

JSSC Lady Supervisor Recruitment 2023: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने महिला सुपरवाइजर के पद के लिए भारी मात्रा में भर्ती निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आवेदन का लिंक एक्टिव होने के बाद वे इस फॉर्म को भर सकते हैं। ये आवेदन मुख्य तौर पर पद चयन के लिए होने वाली परीक्षा, झारखंड लेडी सुपरवाइजर कॉम्पिटिटिव परीक्षा 2023 के लिए हैं। JSSC परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन ही भरे जाएंगे।

यहां से भरें फॉर्म

झारखंड लेडी सुपरवाइजर कॉम्पिटिटिव परीक्षा 2023 आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा या फिर JSSC Lady Supervisor Recruitment 2023 Direct Link पर जाएं।

इन तारीखों का ध्यान रखें

आपको बता दें इस परीक्षा के लिए आवेदन अभी शुरू नहीं किया गया है। आवेदन के लिए लिंक 26 सितंबर, 2023 को खोला जाएगा और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2023 तक है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 448 रिक्त पदों भरे जाएंगे।

क्या होनी चाहिए योग्यता

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होम साइंस, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी में से किसी एक विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त कर चुका हो। आयु सीमा की बात करें, तो 21 से 38 वर्ष तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।

क्या होगी सैलरी

इस पद के लिए अगर आपका चयन हो जाता है, तो आपको अच्छी सैलरी मिलेगी। इस पद के लिए महीने के लगभग 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। वेतन स्तर 6 के अनुरूप दी जाएगी। अगर आवेदन फीस की बात करें, तो अप्लाई करने के लिए 100 रुपये फीस देनी होगी और एससी, एसटी कैटेगरी के लिए फीस 50 रुपये है।

चयन प्रक्रिया

इस पद पर चयन के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद उम्मीदवारों का फिजिकल इंटरव्यू लिया जाएगा और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। सभी चरण पार करने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।

ये भी पढ़ें- G20 Summit 2023: भारत और अमेरिका शिक्षा के क्षेत्र में देंगे एक-दूसरे का साथ, खुलेंगे नए इंस्टीट्यूट

Tags

Next Story