Karnataka Bank PO Result 2019: कर्नाटक बैंक पीओ रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करें चेक

Karnataka Bank PO Result 2019: कर्नाटक बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा 2019 का रिजल्ट (Karnataka Bank PO Result) घोषित कर दिया है। कर्नाटक बैंक पीओ रिजल्ट 2019 (Karnataka Bank PO Result 2019) ऑफिशियल वेबसाइट karnatakabank.com पर अपलोड किया गया है। वे सभी उम्मीदवार जो प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) की ऑफिशियल वेबसाइट karnatakabank.com पर जाकर अपना रिजल्ट (Karnataka Bank Result 2019) चेक कर सकते हैं।
कर्नाटक बैंक पीओ परीक्षा 2019 का आयोजन 3 अगस्त 2019 को दिल्ली, बेंगलुरु, धारवाड़-हुबली, बेंगलुरु, मुंबई और मैसूर केंद्रों पर किया गया था। कर्नाटक बैंक पीओ ऑनलाइन टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
कर्नाटक बैंक पीओ इंटरव्यू 2019 की तारीख को लेकर जल्द ही कर्नाटक बैक द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। कर्नाटक पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किे जाएंगे।
कर्नाटक बैंक पीओ रिजल्ट 2019 (Karnataka Bank PO Result 2019) ऐसे करें चेक
चरण 1. कर्नाटक बैंक पीओ रिजल्ट 2019 रिजल्ट चेक करने के लिेए कर्नाटक बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट karnatakabank.com पर जाएं।
चरण 2. वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे Karnataka Bank PO Result 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. इसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर समबिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4. आपका पीओ रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 5. उम्मीदवार अपना कर्नाटक पीओ रिजल्ट 2019 डाउनलोड कर उसका का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
कर्नाटक बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर पदो के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इटरव्यू के माध्यम से होता है। प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर चयनित उम्मीदवार को 37,000 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS