Karnataka DCET Answer Key 2019 : कर्नाटक डीसीईटी आंसर की cetonline.karnataka.gov.in से करें डाउनलोड

Karnataka DCET Answer Key 2019: कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (KEA) ने 30 जुलाई को डिप्लोमा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (DCET) 2019 की आंसर की (Karnataka DCET Answer Key) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in जारी कर दी है। कर्नाटक डीसीईटी आंसर की 2019 (Karnataka DCET Answer Key 2019) उम्मीदवार केईए की ऑफिशियल वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
कर्नाटक डीसीईटी आंसर की 2019 के उत्तर के खिलाफ उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को आसंर की पर आपत्ति है तो वह तीन दिन के अंदर साक्ष्य सहित अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है। बिना साक्ष्य के उम्मीदवार की आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों द्वारा कर्नाटक डीसीईटी आंसर की पर दर्ज की गई आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों विचार किया किया जाएगा। जिसका निर्णय संशोधित आंसर की के लिए मान्य होगा। संशोधित आंसर की के आधार पर कर्नाटक डीसीईटी रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
कर्नाटक डीसीईटी आंसर की 2019 (Karnataka DCET Answer Key 2019)
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी की ऑफिशियल वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
चरण 2. वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे Karnataka DCET Answer Key 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. इसके बाद आपने जिस कोर्स के लिए परीक्षा दी है उस पर क्लिक करें।
चरण 4. क्लिक करने पर एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
चरण 5. उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी द्वारा शाम इंजीनियरिंग कॉलेज पाठ्यक्रम (बेंगलुरु) के लिए और शाम इंजीनियरिंग कॉलेज पाठ्यक्रम (मैसूरु) के लिए तीन अलग-अलग रैंक लिस्ट जारी की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS