Karnataka HC District Judge Results 2021: कर्नाटक एचसी जिला जज प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, यहां से करें चेक

Karnataka HC District Judge Results 2021: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जिला जज की भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स में उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट karnatakajudiciary.kar.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
उच्च न्यायालय ने 9 जनवरी 2021 को जिला न्यायाधीश प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन बेंगलुरु, मैसूरु और हुबली में किया था। प्रीलिम्स में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे जो 13 और 14 मार्च 2021 को बेंगलुरु में आयोजित होने वाली है।
कर्नाटक एचसी जिला जज प्रारंभिक रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक रिजल्ट नोटिस के अनुसार लिखित परीक्षा के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और श्रेणी- I के उम्मीदवारों को 750 रुपए और अन्य श्रेणियों से संबंधित अभ्यर्थियों को 1,000 रुपए का 15 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन या चालान से भुगतान करना होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS