Kerala 11th Result 2019: केरल प्लस वन का रिजल्ट हुआ घोषित, इन आसान तरीके से करें चेक

Kerala 11th Result 2019: केरल सीनियर सेकेंड्री एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (डीएचएसई बोर्ड) ने केरल 11वीं क्लास (Kerala Class 11th result 2019) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। केरल प्लस वन परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र केरल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट keralaresults.nic.in या dhsekerala.gov.in पर जाकर अपना केरल 11वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इस बार केरल बोर्ड ने DHSE क्लास 11 की परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च, 2019 के बीच आयोजित हई थी। इस बार सरकारी और सरकारी मदद प्राप्त स्कूलों के करीब 4 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
आपको बता दें कि केरल प्लस टू का रिजल्ट ( Kerala Plus Two Result 2019) 8 मई 2019 को जारी किया जा चुका है। इस परीक्षा में इस बार करीब 4.2 लाख छात्र शामिल हुए थे। इस बार केरल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 84.33 फीसदी छात्र सफल हुए हैं।
केरल 11वीं रिजल्ट 2019 (Kerala 11th Result 2019) ऐसे करें चेक
चरण 1. सबसे पहले केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.dhsekerala.gov.in या keralaresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2. इसके बाद होमपेज "Result 2019" के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. इसके बाद VHSE FIRST YEAR EXAM RESULTS - 2019 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4. फिर छात्र अपना रोल नंबर डालकर संबिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5. अंत में रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS