KTET Admit Card 2022: केरल टीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउलनोड

KTET Admit Card 2022: केरल शिक्षा भवन ने केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (KTET) 2022 के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट https://ktet.kerala.gov.in/ से डाउनलोड कर सकेंगे।
केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा केटीईटी फरवरी 2022 4 और 5 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में होगी। राज्य में पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
केरल टीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
केरल टीईटी एडमिट कार्ड 2022: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. केटीईटी की आधिकारिक साइट ktet.kerala.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें "एडमिट कार्ड फरवरी 2022 डाउनलोड करें यहां क्लिक करें" लिखा है।
चरण 3. उम्मीदवार अपना रिजस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें और डाउनलोड पर क्लिक करें।
चरण 4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS