KVS Class 1 Admissions 2022: केवीएस कक्षा 1 प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें अप्लाई

KVS Class 1 Admission 2022: केन्द्रीय विद्यालय संगठन आज यानी 13 अप्रैल 2022 को केवीएस कक्षा 1 प्रवेश 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगा। माता-पिता और अभिभावक जो कक्षा 1 प्रवेश के लिए अपने बच्चों का नाम रजिस्टर्ड करना चाहते हैं, वे केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल 2022 तक थी।
केवीएस कक्षा 1 प्रवेश 2022 रजिस्ट्रेशन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
केवीएस कक्षा 1 प्रवेश 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
चरण 1. केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट- kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं
चरण 2. होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
चरण 3. आवश्यक जानकारी प्रदान करके रजिस्टर (साइन-अप) करें
चरण 4. आवेदन पोर्टल में लॉगिन (साइन-इन) करें
चरण 5. आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें
चरण 6. सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
एनईपी 2020 के अनुसार कक्षा I में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु मानदंड 6 वर्ष को चुनौती देने वाली याचिकाओं को भी खारिज कर दिया था। माता-पिता केवीएस की आधिकारिक साइट के माध्यम से उम्र, पात्रता और अन्य जानकारी के विवरण की जांच कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS