LIC AAO Admit Card 2019: एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड कुछ देर में होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

LIC AAO Admit Card 2019: भारतीय जीवन बिमा निगम (LIC) द्वारा आज यानी 22 अप्रैल 2019 को असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.licindia.in पर जारी किए जाएंगे।
एलआईसी एएओ भर्ती 2019 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार भारतीय जीवन बिमा निगम की ऑफिशियल वेबसाइट www.licindia.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवारों को एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डीओबी की जरूरत पड़ेगी।
एलआईसी एएओ परीक्षा का आयोजन 4 और 5 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर आएं बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।
एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड 2019 (LIC AAO Admit Card 2019): ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.licindia.in पर जाना होगा।
चरण 2. इसके बाद होम पेज के LIC AAO Admit Card लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 3. फिर मांगी हुई जानकारी दर्ज कर संबिट बटन पर क्लिक करेंगे।
चरण 4. अंत में एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा और उसका प्रिंट निकाल पाएंगे।
आपको बता दें कि एलआईसी एएओ भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च 2019 से शुरू हुई थी। और 22 मार्च 2019 तक चली थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 590 पदों को भरा जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS