Maharashtra Board HSC Results 2019: महाराष्ट्र 12वीं का रिजल्ट घोषित, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

Maharashtra Board HSC Results 2019: महाराष्ट्र 12वीं का रिजल्ट घोषित, इन आसान स्टेप्स से करें चेक
X
Maharashtra Board HSC Results 2019: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया है। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जारी किया गया है।

Maharashtra Board HSC Results 2019: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया है। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जारी किया गया है। छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र इस रिजल्ट को आप महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट mahresult.nic.in के अलावा अन्य वेबसाइट्स पर जाकर भी चेक कर सकते हैं।

इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 85.88 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2019 में लड़कियों प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। इस बार 90.25 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं जबकि लड़कों का यह प्रतिशत 82.40 रहा।


आपको बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 14 लाख 23 हजार 503 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिनमें 14 लाख 21 हजार 936 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इस बार महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा 12 लाख 21 हजार 159 छात्र सफल हुए हैं। साल 2019 में महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट में 92.60 प्रतिशत छात्र, 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में 76.45 प्रतिशत छात्र और कॉमर्स में 88.28 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2019 (Maharashtra Board HSC Results 2019) इन वेबसाइट्स पर जाकर भी चेक करें।

-examresults.net

-Indiaresults.com


महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2019 (Maharashtra Board HSC Result 2019) ऐसे करें चेक

स्टेप 1. महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर HSC Examination Result March 2019 लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3. नई विंडो खुलेगी, उसमें छात्र अपना रोल नंबर और माता का नाम भरकर VIew Result बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4. आपका रिजल्ट आपके सामने होगा, इसका प्रिंट निकाल लें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story