Maharashtra NEET 2nd Selection List 2020: महाराष्ट्र नीट सेकंड सिलेक्शन लिस्ट हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड

Maharashtra NEET 2nd Selection List 2020: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने रविवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर महाराष्ट्र नीट यूजी 2020 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए सेकंड सिलेक्शन लिस्ट जारी कर दी है। राज्य में महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2020 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार mahacet.org पर ऑनलाइन नीट सेकंड सिलेक्शन लिस्ट देख सकते हैं।
महाराष्ट्र नीट शेड्यूल के मुताबिक एमबीबीएस / बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए दूसरे दौर के दौरान चयनित कॉलेज में स्टेटस रिटेंशन में शामिल होने और भरने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2020 है।
महाराष्ट्र नीट सेकंड सिलेक्शन लिस्ट 2020 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
महाराष्ट्र नीट सेकंड सिलेक्शन लिस्ट 2020: ऐसे करें चेक
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं
चरण 2. होमपेज पर, NEET UG 2020 लिंक पर क्लिक करें
चरण 3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, उसमें महाराष्ट्र नीट सेकंड सिलेक्शन लिस्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें
चरण 4. महाराष्ट्र नीट सेकंड सिलेक्शन लिस्ट 2020 एक पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
चरण 5. नीट सेकंड सिलेक्शन लिस्ट डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS