MBA After 12th: अब 12वीं के बाद भी कर सकते हैं एमबीए, होगी समय और फीस की बचत, जानें कैसे

MBA After 12th: 12वीं के बाद छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि उन्हें किस क्षेत्र में करियर बनाना चाहिए और उसके लिए कौन सा कोर्स करना चाहिए। एमबीए करना कई छात्रों का सपना होता है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि 12वीं कक्षा के बाद सीधे एमबीए किया जा सकता है। इसके लिए सारी जानकारी यहां दी की गई है।
आपको बता दें कि भारत में ऐसे कई कॉलेज हैं, जो 12वीं के बाद पांच साल या साढ़े पांच साल के लिए एमबीए कोर्स कराते हैं। यहां 12वीं के बाद सीधे बीबीए और एमबीए का कंबाइंड कोर्स है। आइए जानते हैं इस कोर्स को करने के फायदे क्या हो सकते हैं।
12वीं के बाद एमबीए के फायदे
जो छात्र 12वीं के बाद सीधे एमबीए करते हैं उन्हें कई लाभ मिल सकते हैं जैसे, अगर कोई छात्र एमबीए करने की सोच रहा है तो वह 12वीं के बाद सीधे इस कोर्स में एडमिशन ले सकता है। ऐसा करने से उनका समय बचता है। दूसरी ओर, ग्रेजुएशन करने और किसी अन्य विषय में प्रवेश के लिए तैयारी करने में 4 साल लगते हैं और उसके बाद एमबीए के लिए 2 साल लगते हैं, इसलिए यह 5 साल का कोर्स छात्रों का समय बचाता है।
अनुभव
जो छात्र 12वीं के बाद एमबीए करते हैं, वे केवल 5 साल तक बिजनेस की पढ़ाई करते हैं, फिर उन्हें इसमें काफी अनुभव मिलता है। जो 2 साल के एमबीए कोर्स से बेहतर होता है। फीस की बचतजब छात्र ग्रेजुएशन और फिर दो साल के लिए एमबीए करता है, इस दौरान छात्रों से काफी ज्यादा फीस ली जाती है। 2 साल के एमबीए की फीस बहुत ज्यादा होती है। लेकिन अगर कोई 12वीं के बाद सीधे एमबीए करता है तो उसे कम फीस देनी होती है।
योग्यता
यदि छात्र 12वीं के बाद सीधे एमबीए में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो उनके लिए निम्नलिखित योग्यताओं का होना बहुत जरूरी है।
एमबीए करने के लिए छात्र को 12वीं में 60% अंक होना अनिवार्य है।
एमबीए के अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है।
कुछ कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया बिल्कुल अलग होती है, जैसे पर्सनल इंटरव्यू, काउंसलिंग आदि पास होने के बाद ही एडमिशन दिया जाता है।
Also Read: Career Tips: बातों से कर पाएंगे दूसरों को प्रभावित, जानिये कैसे सुधारें कम्युनिकेशन स्किल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS