MHT CET 2019: महाराष्ट्र CET 2019 परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, cetcell.mahacet.org से करें चेक

MHT CET 2019: महाराष्ट्र CET 2019 परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, cetcell.mahacet.org से करें चेक
X
MHTCET 2019: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (Maharashtra State Common Entrance Test Cell) ने महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2019) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

MHTCET 2019: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (Maharashtra State Common Entrance Test Cell) ने महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2019) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आप महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2019) का आयोजन 2 मई को प्रदेश के विभिन्न शहरों में किया जाएगा और पीसीएम, पीसीबी और पीसीएमबी के लिए परीक्षा 2 मई से लेकर 13 मई तक दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

पहली की शिफ्ट सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी की शिफ्ट दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित होगी। लेकिन उम्मीदवारों को सभी शिफ्टों की परीक्षा के समय से 90 मिनट पहले रिपोटिंग करनी होगी। परीक्षा समय से 30 मिनट पहले उम्मीदवारों के लिए गेट बंद कर दिया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में गेट बंद होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHTCET 2019) परीक्षा 5 और 6 मई 2019 को आयोजित नहीं कराई जाएगी। क्योंकि इस दिन नीट 2019 का आयोजन किया जाएगा। 5 और 6 मई परीक्षा को लेकर विभाग द्वारा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT-CET 2019) का आयोजन MAFSU के तहत तकनीकी कोर्सों, कृषि कोर्सों और मत्स्य विज्ञान, डेयरी प्रौद्योगिकी कोर्सों में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही है। इसके एडमिट कार्ड 25 अप्रैल को जारी किए जा सकते है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का रिजल्ट 3 जून को या उससे पहले घोषित किया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story