MHT CET Result 2021: एमएचटी सीईटी रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

MHT CET Result 2021: एमएचटी सीईटी रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक
X
MHT CET 2021स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र आज यानी 27 अक्टूबर 2021 को एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2021 घोषित करेगा।

MHT CET 2021स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र आज यानी 27 अक्टूबर 2021 को एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2021 घोषित करेगा। जो उम्मीदवार महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एमएएचएसीईटी की आधिकारिक साइट mhtcet2021.mahacet.org के माध्यम से रिजल्ट की चेक कर सकते हैं।

एमएचटी सीईटी (MHT CET 2021) का आयोजन 20 सितंबर 2021 से 1 अक्टूबर 2021 तक किया गया था। 9 अक्टूबर 2021 को एक विशेष परीक्षा आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार रिजल्ट की चेक करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन आसान चरणों के माध्यम से कर सकते हैं।

एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2021: ऐसे करें चेक

चरण 1. एमएएचसेट की आधिकारिक साइट mhtcet2021.mahacet.org पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 4. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। सक्षम प्राधिकारी प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा और दस्तावेजों और पात्रता के सत्यापन के बाद नियमों के अनुसार मेरिट सूची प्रकाशित करेगा। डाउनलोड करने योग्य मार्कशीट वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Tags

Next Story