Mizoram 10th Board Exam Date Sheet 2021: मिजोरम बोर्ड एचएसएलसी परीक्षा की डेटशीट हुई जारी, यहां से करें चेक

Mizoram 10th Board exam Date Sheet 2021: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं का डेटशीट जारी कर दी है। छात्र मिजोरम 10वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट mbse.edu.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार बोर्ड राज्य भर में फैले विभिन्न केंद्रों पर 1 से 20 अप्रैल 2021 तक कलम-पेपर मोड में कक्षा 10या एचएसएलसी परीक्षा आयोजित करेगा। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा के कार्यक्रम के प्रकाशन के बाद मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के चेयरमैन के अलावा किसी भी प्राधिकरण द्वारा घोषित अप्रत्याशित छुट्टियों संबंधित दिनों की निर्धारित परीक्षाओं का संचालन नहीं रुकेगा।
मिजोरम बोर्ड एचएसएलसी परीक्षा डेटशीट 2021
1 अप्रैल 2021 - अंग्रेजी
5 अप्रैल 2021 - सामाजिक विज्ञान
7 अप्रैल 2021 - गृह विज्ञान (थ्योरी) और आईआईटी (थ्योरी)
9 अप्रैल 2021 - एमआई एल
12 अप्रैल 2021 - विज्ञान
15 अप्रैल 2021 - गणित 15 अप्रैल 2021
16 से 20 अप्रैल 2021 -विज्ञान (प्रैक्टकिटल) आईआईटी (प्रैक्टिकल और गृह विज्ञान ( प्रैक्टिकल)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS