MP Anganwadi Job 2023: इन डॉक्यूमेंट्स को कर लें तैयार, एमपी आंगनवाड़ी में जल्द आने वाली है बंपर भर्ती

MP Anganwadi Supervisor Jobs Bharti 2023: अगर आप मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो जान ले कि एमपी के विभिन्न राज्यों में जल्दी ही संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD Madhya Pradesh) द्वारा आंगनवाड़ी में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती के माध्यम से MP Anganwadi में सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संदर्भ में आयोग की ओर से सूचना जारी कर दिया गया है, जल्द ही इन पदों पर भर्तियां शुरू कर दी जाएगी।
जो भी उम्मीदवार MP Directorate Women and Child Development (WCD) Jobs Anganwadi में सुपरवाइजर के पदों पर अप्लाई करनी की इच्छा रखते हैं, वे भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे की आयु सीमा दक्षता व पात्रता मापदंड, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन फॉर्म, परीक्षा शुल्क, वेतनमान इत्यादि की जांच नीचे कर सकते हैं।
एक बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpwcdmis.gov.in के माध्यम से एमपी आंगनबाड़ी में नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
MP Anganwadi Supervisor Jobs Bharti 2023 वैकेंसी डिटेल्स
विभाग का नाम | संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश (WCD Madhya Pradesh) |
रिक्त पद का नाम | आंगनबाड़ी सुपरवाइजर |
कुल पदों की संख्या | विभिन्न पद |
कार्य क्षेत्र | मध्यप्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन फॉर्म |
आधिकारिक वेबसाइट | mpwcdmis.gov.in |
शैक्षणिक योग्यता: मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की डिग्री या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज-
• योग्यता प्रमाण पत्र,
• जाति प्रमाण पत्र (अगर उम्मीदवार रिजवर्ड केटेगरी से संबंधित होतो)
• मूल निवास का प्रमाण पत्र
• स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र
इंटरव्यू या कौशल परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को इन डॉक्यूमेंट्स से साथ आयोग में उपस्थित होना अनिवार्य है।
- दसवीं बोर्ड परीक्षा की मार्क शीट
- बारहवीं बोर्ड परीक्षा की मार्क शीट
- ग्रेजुएशन का प्रमाण पत्र
- बर्थ सर्टिफिकेट
- एजयूकेश्नल डिग्री / डिप्लोमा / फाइनल ईयर की मार्कशीट
- फोटो पहचान पत्र
- उम्मीदवार की नई फोटो एवं साइन
- जाति प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS