MP Board Results 2022: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

MP Board Results 2022: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
X
MP Board Results 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 2022 की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

MP Board Results 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 2022 की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 10 अप्रैल 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर घोषित होने की संभावना है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के एक महीने के भीतर घोषित किए जाते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं फरवरी और मार्च में आयोजित की गई थीं।

एमपी बोर्ड 10 वीं, 12 वीं रिजल्ट 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1. मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

चरण 3: छात्रों को अब वेबसाइट पर पूछे गए अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करने होंगे

चरण 4: आपका एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 अब आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। अपने रिजल्ट को चेक करें।

चरण 5: उम्मीदवार भविष्य में उपयोग के लिए अपने एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम का प्रिंटआउट ले लें। लाइव टीवी

Tags

Next Story