MP Board Results 2022: 10वी में सुचिता पांडे, नैन्सी दुबे और 12वीं में प्रगति मित्तल ने किया टॉप

MP Board Results 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं 2022 घोषित कर दिए है। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और https://mpresults.nic.in/ पर भी देख सकते हैं।
राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बोर्ड अधिकारियों की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में रिजल्ट घोषित किया है। इस वर्ष 10वीं कक्षा के लिए टॉपर सतना की सुचिता पांडे और छतरपुर की नैंसी दुबे हैं। कक्षा 12 के लिए समग्र टॉपर गणित विज्ञान स्ट्रीम के श्योपुर से प्रगति मित्तल हैं। कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 59.54 प्रतिशत है और कक्षा 12 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 72.72 प्रतिशत है। बोर्ड ने मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है।
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
एमपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
इस साल राज्य में लगभग 18 लाख छात्रों ने कक्षा 10, 12 की परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। रिजल्ट मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध हैं। जो छात्र मोबाइल पर रिजल्ट चेक करना चाहते हैं वे एमपीबीएसई मोबाइल एप या एमपी मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
बोर्ड द्वारा 28 फरवरी से 20 मार्च 2022 तक सभी जिलों में राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। रिजल्ट का विवरण एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट पर देखा जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS