MPBSE Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द होंगे जारी, मार्कशीट ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

MPBSE Result 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षाओं के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर घोषित करेगा।
इस साल मध्य प्रदेश में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में लगभग 18 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए। परीक्षा 18 फरवरी से 20 मार्च तक हुई थी। रिजल्ट अप्रैल के अंत तक घोषित होने की संभावना है। बोर्ड जल्द ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करेगा।
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022: मार्कशीट ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
चरण 1. एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर एमपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम या एमपी बोर्ड कक्षा 12 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
चरण 6. एक प्रिंटआउट लें।
एमपीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 एक संशोधित मार्किंग योजना पर आयोजित की गई थी। संशोधित मार्किंग योजना के अनुसार थ्योरी विषयों के लिए 80 अंक आवंटित किए गए हैं और शेष 20 अंक कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए प्रैक्टिकल या प्रोजेक्ट वर्क के लिए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS