MPPEB Constable Recruitment 2021: 4000 कांस्टेबल पदों पर आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू होगी, जानें पूरी डिटेल्स

MPPEB Constable Recruitment 2021: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी, 2021 से शुरू होगी। एक बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एमपीपीईबी कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए 30 जनवरी 2021 को या उससे पहले peb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती अभियान 4000 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से कॉन्स्टेबल जीडी पदों के लिए 3862 पद और कॉन्स्टेबल (रेडियो) के लिए 138 पद हैं। इनमें 33 प्रतिशत महिला पद भी शामिल हैं।
बोर्ड 6 मार्च 2021 को भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS