MPPEB Exam 2023: एसपी पटवारी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

MPPEB Exam 2023: एसपी पटवारी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
X
MPPEB Patwari Exam Admit Card 2023: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने पटवारी और अन्य पदों पर होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

MPPEB Exam 2023: मध्य प्रदेश ग्रुप 2 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस वैकेंसी के जरिए MP Patwari समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार MPPEB Recruitment की आधिकारिक वेबसाइट- esb.mp.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPEB Exam इस दिन होगा

यह भर्ती परीक्षा MPPEB के ग्रुप 2 और सब ग्रुप 4 के तहत 15 मार्च से 26 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 6755 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। केवल आवेदन करने वाले उम्मीदवार ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं या यहां क्लिक करें डायरेक्ट लिंक भी खोल सकते है

वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट पर क्लिक करें।

अब एडमिट कार्ड ग्रुप-2 यानी सब ग्रुप-4 सहायक संपर्की, पटवारी एवं अन्य पोस्ट कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट- 2022 के लिंक पर जाएं।

यहां डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।

सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए एक प्रिंट आउट लें।

MPPEB Exam डिटेल्स

परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पहले परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को अच्छे से समझ लें। MP Patwari के लिए वेतनमान 5200 से 20200 रुपये है। इसके अलावा 2400 का ग्रेड पे है। MP Patwari भर्ती परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में पेपर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। बता दें कि परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Tags

Next Story